फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह बोलीं- बच्चों में देशभक्ति और संस्कृति का गौरवबोध जगाने की जरूरत

सिकंदरबाग स्थित बलरामपुर गार्डन में आयोजित 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले के सातवें दिन ‘गांधी-बोस-भगत-विवेकानंद हमारे पथप्रदर्शक’ विषय पर गोष्ठी हुई। वसुंधरा फाउंडेशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह ने पर्यावरण, धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति गौरवबोध जगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच जाकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान राष्ट्रनायकों के आदर्शों और विचारों से परिचित कराना समय की बड़ी जरूरत है। पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने के साथ भारतीय संस्कृति को अपने आचरण में उतारने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें