पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने काला बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। हजरतगंज की मुख्य स्टेट बैंक शाखा में बैंक कर्मी धरने पर बैठे हैं। शाम पांच बजे के बाद अन्य बैंक कर्मी भी धरना प्रदर्शन में शामिल हो जायेंगे। विरोध प्रदर्शन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले चल रहा है।