तेलीबाग, ओपी चौधरी हॉस्पिटल के परिसर में 1 अक्टूबर को 16 वर्षीय बच्चे से मारपीट करने वाले प्लंबर सुभाष चंद्र मौर्य को पुलिस में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सुभाष चंद्र मौर्य मूल रूप से दोस्तपुर थाना बछरावा जनपद रायबरेली का रहने वाला है। अस्पताल में ही पलंबर का कार्य करता है। उसमें बताया कि अक्सर परिसर में चोरी होती रहती है ऐसी के कॉपर वायर चोरी हो जाते थे। एक अक्टूबर को एक लड़का संदिग्ध टहल रहा था, जिससे पूछताछ के दौरान मैंने उससे कुछ मारपीट कर दी थी। विदित है कि बीते मंगलवार को हॉस्पिटल के सामने 8:30 बजे पार्क में एक किशोर का शव मिला था। इसके बाद उसकी मां सावित्री ने अस्पताल के अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।