राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के अवसर पर गोमती नगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ मोटरसाइकिल रैली को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली लखनऊ से शुरू होकर आगरा, दिल्ली और जयपुर होते हुए गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचेगी। इसका उद्देश्य नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाना और नशा-मुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करना है। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा।