फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुंझीघाट से युवती ने गोमती में लगाई छलांग, ललित निषाद की टीम ने जिंदा बाहर निकाला

बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के मुंझीघाट पुल से 18 वर्षीय नेहा नामक युवती ने शनिवार की शाम 7:30 गोमती नदी में छलांग लगा दिया। बाढ़ के पानी से उफनाई गोमती नदी में नेहा के गिरते ही पुल पर मौजूद ललित निषाद ने अपनी टीम बालवीर निषाद, राजकुमार निषाद, कमलेश कश्यप और कुंवर सिंह निषाद के साथ मिलकर युवती को खोजने के लिए गोमती नदी में कूद गए। इनके कठिन परिश्रम से युवती को सकुशल नाव से बाहर निकाला गया। इसके बाद बख्शी का तालाब के राम सागर मिश्र हॉस्पिटल भेजा गया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि,युवती माल के नवी पनाह गांव की रहने वाली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें