मुजफ्फरनगर के मांडी गांव से प्राप्त गंगा घाटी की ओसीएमपी संस्कृति से जुड़े करीब 4000 से 4500 वर्ष पुराने सोने के सिक्के स्टेट म्यूजियम, लखनऊ में सुरक्षित रखे गए हैं। गोमती होटल में नेशनल ट्रस्ट फॉर प्रमोशन ऑफ नॉलेज की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि करीब 3000 सिक्के मिले हैं, जिनका वजन 0.04 ग्राम से 1.01 ग्राम तक है। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में वजन मापने के लिए रत्ती और लीजा जैसी इकाइयों का प्रयोग होता था। राई और सरसों के बीजों को भी माप की आधार इकाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। विजय कुमार के अनुसार, यह खोज तत्कालीन भारतीयों की धातु ढलाई, सूक्ष्म गणितीय प्रणाली और व्यापारिक ज्ञान की उन्नत समझ को दर्शाती है।