लखनऊ विवि के छात्रावास की मेस में बनने वाले खाने की खराब गुणवत्ता और आए दिन कम पड़ रहे भोजन की शिकायत को लेकर रविवार को छात्रों ने सेंट्रल मेस का घेराव कर प्रदर्शन किया। काफी देर तक चले प्रदर्शन के दौरान हबीबुल्लाह हॉस्टल के छात्रों ने मेस में रखी सब्जियों, मटर समेत अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और कुछ सामग्री बाहर फेंक दी। सूचना पर पहुंचे प्रॉक्टर और प्रोवोस्ट समेत अन्य अधिकारियों ने छात्रों को समझाकर आठ सदस्यीय छात्रों की कमेटी गठित की जिसकी निगरानी हॉस्टल के छात्र ही करेंगे। साथ ही मेस मैनेजर को बुलाकर कम पड़ रहे राशन को लेकर हिदायत भी दी।