कैसरबाग स्थित पुराने हाईकोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के आपसी सहमति से निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत विवादों के त्वरित और सरल समाधान का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और अन्य संबंधित लोगों ने हिस्सा लिया। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई कर पक्षकारों की सहमति से उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई।