फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में टक्कर के बाद उबर चालक को पीटा, मोबाइल और 5,500 रुपये छीनकर फरार

तेलीबाग के वृंदावन सेक्टर-14 स्थित उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह उबर टैक्सी और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने टैक्सी चालक को कार से बाहर निकालकर पीटा और उसका मोबाइल फोन व जेब में रखे 5,500 रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पीजीआई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। धर्मावत खेड़ा निवासी विष्णु कुमार दीक्षित सोमवार सुबह करीब सात बजे सवारी लेने के लिए उतरेठिया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। स्टेशन के पास पहुंचने पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उनकी कार में टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। आरोप है कि टक्कर के बाद दोनों ने विष्णु को कार से बाहर निकाल लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वे उनका मोबाइल फोन और जेब में रखे 5,500 रुपये लेकर मौके से भाग निकले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें