गणेश चतुर्थी को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। लखनऊ के प्रमुख गणेश पंडालों में शामिल ‘मनौतियों के राजा’ का भव्य पंडाल लगभग तैयार हो चुका है। पिछले करीब एक महीने से कोलकाता से आए 60 कारीगर पंडाल को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। पंडाल की सजावट और अंतिम तैयारियों का काम तेजी से चल रहा है। फिलहाल पंडाल के अंदर झूमर लगाने का काम किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से पंडाल को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष सजावट कराई जा रही है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।