फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में चाकू से हमले में बुजुर्ग की मौत, पोता भी घायल

सीतापुर रोड स्थित लोधी मार्केट के सामने शनिवार सुबह मामूली विवाद में एक युवक ने बुजुर्ग मगन बिहारी तिवारी (72) और उनके पोते संकल्प तिवारी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मगन बिहारी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक इंदल गंज, भरत नगर निवासी मगन बिहारी अपने पोते के साथ बाइक से बिजली का बिल जमा करने जा रहे थे। लोधी मार्केट के सामने बाइक की सड़क पर जा रहे एक युवक से टक्कर के बाद विवाद हुआ। आरोप है कि युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी ई-ऑटो से फरार हो गया। मड़ियांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें