बेटियों को बड़े पदों पर बैठाकर उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और अपने सपनों को उड़ान देने का संदेश दिया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) निशातगं में में तीन छात्राओं को अधिकारी की कुर्सी पर बैठाकर जिम्मेदारियों से रूबरू कराया गया। कंपोजिट बेसिक विद्यालय पहाड़पुर, सरोजनीनगर की कक्षा आठ की छात्रा शगुन सिंह को डायट प्राचार्य बनाया गया। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), मलिहाबाद की कक्षा आठ की छात्रा नैंसी को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मलिहाबाद और कक्षा सात की छात्रा अभिलाषा सिंह को उप शिक्षा निदेशक शिविर के पद पर बैठाया गया।