जुबिली कॉलेज परिसर में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नृत्य प्रतियोगिता के साथ स्थानीय खेल-खिलौना प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने पारंपरिक कला और संस्कृति से जुड़े खेल-खिलौनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता दिखाई। वहीं छात्राओं ने लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी कला का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कला उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा और पारंपरिक कलाओं को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं में बच्चों का उत्साह देखते ही बना।