लोकभवन से हजरतगंज होते हुए परिवर्तन चौक तक निकली पदयात्रा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल लखनऊ में उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा लोकभवन से शुरू होकर हजरतगंज होते हुए परिवर्तन चौक तक पहुंची। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और मंत्री शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें शामिल हुए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।