फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लोहिया विधि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज, तेजस्विनी कौशल और रूपल जायसवाल को मिलेगा गोल्ड मेडल

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शुरू होने वाला है। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें बीए एलएलबी की टॉपर तेजस्विनी कौशल और एलएलएम में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली रूपल जायसवाल भी शामिल हैं। दोनों ने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई है और अब अपने-अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की तैयारी में हैं। बीए एलएलबी की टॉपर तेजस्विनी कौशल को गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया है। उनका सपना एक बड़ी वकील बनना है। वहीं, एलएलएम में गोल्ड मेडल पाने वाली रूपल जायसवाल न्यायिक सेवा में जाना चाहती हैं। दोनों की उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें