फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: किसानों ने टाटा मोटर्स से नौकरी और मुआवजे की मांग उठाई

भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को चिनहट तिराहा पर हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर टाटा मोटर्स, यूपीएसआईडीसी और संबंधित अधिकारियों से समाधान की मांग की गई। संगठन की ओर से एलडीए जोनल इंचार्ज प्रभाकर सिंह को मांगपत्र भी सौंपा गया। संगठन के अशोक यादव और राम रतन यादव ने बताया कि वर्ष 1984-85 में ग्राम सभा धांवा और गोयला के किसानों की जमीन यूपीएसआईडीसी के माध्यम से अधिग्रहित कर टाटा मोटर्स को 90 वर्ष की लीज पर दी गई थी। किसानों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण के समय किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने अधिग्रहित भूमि का पूरा भुगतान कराने की मांग की। किसानों ने कहा कि अधिग्रहण के समय प्रत्येक परिवार के एक-दो सदस्यों को स्थायी नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था। आईटीआई और बीटेक पास युवाओं को रोजगार और शिक्षा की सुविधा देने की बात भी कही गई थी। संगठन ने नौकरी से वंचित परिवारों के सदस्यों को रोजगार देने और रोजगार के लिए व्यावसायिक भूखंड पांच प्रतिशत की दर पर उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें