फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कला एवं शिल्प महाविद्यालय में 76 फीट व्यास की विशाल रंगोली से दिखाई भारत की वैज्ञानिक प्रगति

कला एवं शिल्प महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने 76 फीट व्यास की विशाल रंगोली बनाकर ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। रंगोली के माध्यम से भारत की अंतरिक्ष तकनीक और वैज्ञानिक प्रगति को दर्शाया गया। विशाल रंगोली में अंतरिक्ष में उपग्रह प्रक्षेपित करता भारतीय रॉकेट, पृथ्वी, चंद्रमा और सौरमंडल के अन्य ग्रहों को उकेरा गया। इसके जरिए देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों और अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की प्रगति को कलात्मक अभिव्यक्ति दी गई। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी और एमएलसी पवन सिंह चौहान उपस्थित रहे। रंगोली के निर्माण में शिक्षक अतुल हुंडू, महती वशिष्ठ और सुमित ने योगदान दिया। वहीं, विद्यार्थी संतोष, मयंक, प्रकृति, सौरभ, प्रवेश, अमन और पल्लवी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें