अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में देश के पहले स्वदेशी 10-डी थिएटर के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक नीरज बोरा ने संबोधित किया। उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ के साथ ‘जय अनुसंधान’ के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में विज्ञान, तकनीक और स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया गया।