वजीरगंज के बारूदखाना स्थित एसए अपार्टमेंट के पिलर जर्जर होने के बाद एलडीए की ओर से इमारत को अस्थायी सहारा देने का काम कराया जा रहा है। इसके लिए बिल्डिंग में जैक लगाए जा रहे हैं। अभी तक करीब 50 जैक लगाए जा चुके हैं। बिल्डिंग के अलग-अलग हिस्सों में जैक के साथ दीवारें बनाकर छत और इमारत को सहारा दिया जा रहा है। मौके पर काम कर रहे लोगों के मुताबिक, कुछ स्थानों पर नीचे करीब 8 इंच, बीच में 22 इंच और ऊपर 18 इंच की दीवार बनाई जा रही है। इसी तरह बिल्डिंग में कई अन्य स्थानों पर भी दीवारें बनाकर मजबूती दी जाएगी। एलडीए की ओर से अभी करीब 150 और जैक लगाए जाने हैं। इसके साथ ही अपार्टमेंट के चारों तरफ अतिरिक्त पिलर खड़े किए जाने की भी तैयारी है, ताकि इमारत को और मजबूती दी जा सके।