ऐशबाग स्थित गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज के संयोजन में माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।