लामार्टिनियर स्कूल के बेकर्स मैदान में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं जिला फुटबॉल लीग में 28 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। लीग का फाइनल मुकाबला 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। शुक्रवार को लीग मैच में लखनऊ वॉरियर्स फुटबॉल क्लब और यूनिटी-ए के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने के लिए संघर्ष करते नजर आए।