निराला नगर स्थित होटल रेगनेंट में आयोजित सफायर लाइफस्टाइल एंड हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी में लोग जमकर खरीदारी करते नजर आए। प्रदर्शनी में एक ही जगह पर विभिन्न तरह के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। रोटेरियन केके श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर कम कीमत में विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे आसानी से अपनी पसंद के सामान की खरीदारी कर सकें।