फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हेलमेट लगाने को लेकर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला

अब बाइक पर पीछे बैठने वाले ने हेलमेट नहीं लगाया तो वाहन का ऑनलाइन चालान कटेगा। ई चालान की अब जो नई व्यवस्था लागू होगी उसमें यह विकल्प रहेगा जिससे चालान किए जाएंगे। पहले सिर्फ बाइक चालक के हेलमेट न लगाने पर चालान काटने का प्रावधान था। काफी समय पहले से बाइक के सहयात्री को भी हेलमेट अनिवार्य किया जा चुका है, जिससे हादसों में लोगों की जान बच सके। मगर बाइक सवार इसका उल्लंघन करते हैं। पर, अब नई व्यवस्था में सहयात्री को भी हेलमेट आवश्यक रूप से लगाना होगा। वर्तमान में यातायात विभाग चालान प्रणाली को अपडेट कर रहा है, जिसमें सहयात्री के हेलमेट न लगाने पर चालान की व्यवस्था होगी। एक निश्चित राशि का भुगतान वाहन स्वामी को करना होगा। ये चालान एप और आईटीएमएस के कैमरों से किए जा सकेंगे। वहीं, फोटो क्लिक करके भी चालान हो सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें