फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अखिलेश की गिरफ्तारी और CEC के इस्तीफे की मांग

हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए हजरतगंज क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति रही। पुलिस की कार्रवाई के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें