फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गुरु के घर से चेलों ने उड़ाए 90 हजार और जेवरात, सीसीटीवी में कैद हुईं संदिग्धों की तस्वीरें

मोहनलालगंज। बैरिसालपुर गांव में एक किन्नर प्रियंका सिंह रघुवंशी के घर से उसके ही दो चेलों पर 90 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का आरोप लगा है। चोरी की वारदात के बाद दोनों के देर रात घर से निकलने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पीड़िता की शिकायत पर मोहनलालगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बैरिसालपुर निवासी किन्नर प्रियंका सिंह रघुवंशी के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले चारबाग में रह रहे थे। उन्हें समझाकर घर लाया गया था। आरोप है कि बुधवार रात गुरु के घर से चले जाने के बाद दोनों चेलों ने मौका पाकर रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच पर्स लेकर घर से फरार हो गए। पर्स में करीब 90 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, नाक की कील और चांदी की पायलें रखी थीं। सुबह जानकारी होने पर पीड़िता ने दोनों से फोन पर संपर्क कर चोरी के संबंध में पूछताछ की। आरोप है कि दोनों ने मुकदमा दर्ज कराने पर झूठे मुकदमे में फंसाने के साथ ही जान-माल की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों संदिग्ध देर रात घर से निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें