गोलागंज के जिस अपार्टमेंट में सोमवार को पिलर में दरार आने के बाद उसके ढहने का खतरा पैदा हो गया था, वहां अब मजबूती देने का काम किया जा रहा है। अपार्टमेंट के अंदर अतिरिक्त दीवार बनाने का काम कराया जा रहा है। मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों के मुताबिक, यह काम इसलिए कराया जा रहा है ताकि बिल्डिंग को अस्थायी रूप से मजबूती मिल सके और उसमें रहने वाले लोग अपना सामान सुरक्षित बाहर निकाल सकें। अपार्टमेंट का आगे क्या होगा, इसका फैसला जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। कमेटी की जांच और रिपोर्ट के बाद बिल्डिंग को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।