फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फैजुल्लागंज में फिर बढ़ा जलस्तर, जुगाड़ की नाव से जरूरी काम चला रहे लोग

फैजुल्लागंज के दाऊद नगर, मामा कॉलोनी और आसपास के इलाकों में मंगलवार रात एक बार फिर जलस्तर बढ़ गया। बाढ़ का पानी बढ़ने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कई इलाकों में घरों के आसपास पानी भरा होने से लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित है। जलस्तर बढ़ने के बाद प्रभावित परिवारों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग जुगाड़ से तैयार नाव के सहारे जरूरी सामान लाने-ले जाने और एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का काम कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रहे पानी के कारण उन्हें अपने घरों में ही मुश्किल हालात में रहना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राहत सामग्री, पीने के पानी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें