अयोध्या। सर्किट हाउस में बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सर्किट हाउस में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में योगी मानधन, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पेंशन) योजना, राष्ट्रीय पेंशन योजना (ट्रेडसी), उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।