उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपनी पत्नी के साथ महानगर स्थित हैबिट पॉलिटेक्निक में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के तहत मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री और उनकी पत्नी मतदान के लिए लाइन में खड़े नजर आए।