चांदी की कीमतों में गिरावट से इस बार धनतेरस और दीपावली पर जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। सिद्धार्थ जैन ने बताया कि चांदी के दाम कम होने से घरों में खरीदारी को लेकर उत्साह बढ़ गया है। महिलाएं पिछले एक साल से कीमतें घटने का इंतजार कर रही थीं। अब भाव कम होने पर वे खरीदारी के लिए जोर दे रही हैं। त्योहार के मौके पर चांदी के आभूषणों, सिक्कों और अन्य उत्पादों की मांग बढ़ने की संभावना है।