फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बैकुंठ धाम में घुसा गोमती नदी का पानी, ऊंचे चबूतरों पर हो रहा अंतिम संस्कार

लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी परिसर में भर गया है। पानी भर जाने के कारण निचले हिस्से में बने शवदाह के चबूतरे डूब गए हैं। इसके चलते मजबूरी में ऊंचे बने चबूतरों पर ही अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जगह की कमी होने से एक साथ पास-पास दो से तीन शव जलाए जा रहे हैं, जबकि कई शवों को अपनी बारी के लिए वेटिंग में रखा गया है। अपनों का अंतिम संस्कार करने आए परिजनों की भारी भीड़ परिसर में बनी हुई है और लोग जलस्तर के बीच धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें