इंदिरानगर ए ब्लॉक स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल के सभागार में भारतीय भाषा प्रतिष्ठापन राष्ट्रीय परिषद, उत्तर प्रदेश के वार्षिकोत्सव के अवसर पर भाषा उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में भाषा और साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बृजलाल ने प्रतिभागियों और सम्मानित लोगों का उत्साहवर्धन किया।