फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अखिलेश यादव ने किया वादा, सपा सरकार बनने पर 'भगवान विश्वकर्मा जयंती' पर राजकीय अवकाश बहाल करेंगे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए घोषणा की है कि भविष्य में उत्तर प्रदेश में दोबारा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 'भगवान विश्वकर्मा जयंती' पर राजकीय अवकाश पुनः बहाल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा के भव्य मंदिर के निर्माण का भी वादा किया। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह खाटू श्याम जी के मंदिर का निर्माण नियम और कानूनों के तहत किया गया है, उसी तर्ज पर सब मिलकर भगवान विश्वकर्मा का भव्य मंदिर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज भी किसी निर्माण कार्य की शुरुआत में सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा की ही पूजा की जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें