फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऐशबाग में हाईटेक रोबोटिक रावण बना आकर्षण, 75 फीट के पुतले का दहन देखने उमड़े लोग

ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में इस बार 75 फीट ऊंचा हाईटेक रोबोटिक रावण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। रावण का सिर मूवमेंट कर रहा था और दहन के दौरान विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई। हाईटेक रावण को देखने और उसके दहन का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान पहुंचे। ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के सदस्यों ने उनका सम्मान किया। आयोजन में रावण के हाईटेक स्वरूप को लेकर लोगों में खास उत्साह नजर आया। 75 फीट ऊंचे रोबोटिक पुतले की बनावट और सिर की गतिविधियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश व यूपी मे सक्रिय सनातन विरोध ताकतों का अंत करना है एक बार फिर मोदी व योगी का साथ देना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें