लखनऊ में सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पहुंचीं। उन्होंने तिवारी परिवार की महिलाओं से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। गौरतलब है कि 26 अक्टूबर को हुई इस वारदात में शिवाजी तिवारी, शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू और सुयश तिवारी की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला पहुंचकर तिहरे हत्याकांड से प्रभावित तिवारी परिवार की महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार की महिलाओं से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। तिहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से महिला आयोग की उपाध्यक्ष की मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।