ऑनलाइन गेमिंग की लत एक किशोर को इस कदर भारी पड़ी कि उसने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच डली। पारा थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में किशोर ने गेमिंग के दौरान करीब 50 हजार रुपये गंवा दिए। बताया जा रहा है कि वह लोगों से उधार पैसे लेकर गेम खेलता था। जब परिजनों ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया तो वह अचानक घर से गायब हो गया।