लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का 6वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राम मनोहर लोहिया विक्रम सिंह, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, निदेशक डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान सीएम सिंह , डीन डॉ राम मनोहर लोहिया डॉ राजन भटनागर शामिल हुए।