फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के चिनहट में खेलते समय नाले में गिरे दो बच्चे, पांच वर्षीय बालक की डूबने से मौत

Bhupendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 10:48 PM IST

राजधानी लखनऊ में चिनहट के अशरफ विहार कॉलोनी में शनिवार शाम खेलते समय दो बच्चे नाले में गिर गए। हादसे में पांच वर्षीय हर्षित की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बच्चे कॉलोनी में खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों नाले में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। हर्षित को तत्काल इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें