लखनऊ के फूड एक्सपो में सिर्फ तरह-तरह के स्वाद ही नहीं, उनके पीछे संघर्ष और रोजगार की कहानियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। एक स्टॉल पर पत्नी के बनाए नमकीन-पारे ने कारोबार का रूप लिया तो दूसरे पर लावारिस बच्चों के हाथों तैयार सरसों का तेल लोगों की पसंद बना।