लखनऊ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की पहली पाली की परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी राजधानी के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। पहली पाली के अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह आठ बजे से है, जबकि केंद्रों पर प्रवेश सुबह 9:30 बजे बंद हो जाएगा। राजधानी में परीक्षा के लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों को मिलाकर करीब 38 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 317 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।