फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के जयघोष के बीच निकली राम बरात, जगह-जगह बरसे फूल

संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। श्री रामलीला कमेटी सदर बाजार के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान श्रीराम की भव्य बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में ढोल-बैंड की धुनों, धार्मिक गीतों और बहुरूपियों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया गया। वहीं, बड़ाबाजार में श्रीराम वनवास लीला का मंचन किया गया। सदर बाजार में राम बरात का शुभारंभ एक निजी होटल से हुआ। इससे पहले भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु विश्वामित्र का पूजन किया गया। होटल संचालक कैलाश नारायण गुप्ता और मयंक गुप्ता ने पूजन में भाग लिया। विनय शर्मा समेत अन्य लोगों ने भगवान का तिलक किया। इसके बाद बरात नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। बरात में सबसे आगे अगौरी पार्टी के कलाकार नृत्य और करतब दिखाते चल रहे थे। बीना की ढोल पार्टी ने अपनी थापों से समां बांधा। उरई के बहुरूपियों और नगर के चार बैंड ने धार्मिक गीतों की धुनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। बरात के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बरात सदर बाजार का भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां कमेटी की ओर से मंगल आरती की गई। बड़ाबाजार में वनवास लीला का मंचन बड़ाबाजार रामलीला मंच पर श्रीराम वनवास लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। रामलीला के आयोजन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर सदर बाजार रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय प्रकाश पटैरिया, महामंत्री वरुण जैन और कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें