झांसी। दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रहरियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा, विधायिका रश्मि आर्य, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, आईजी आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसएसपी विकास कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रहरियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।