संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को महिलाओं के एक माह तक चले कार्तिक व्रत का समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं सुमेरा तालाब पहुंचीं। यहां उन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में परंपरागत तरीके से स्नान किया। इसके बाद हवन-पूजन कर विधि-विधान से व्रत का उद्यापन किया। महिलाएं एक माह से प्रतिदिन कार्तिक स्नान कर भगवान राधा-कृष्ण की आराधना कर रही थीं। पूर्णिमा पर व्रत का समापन होने पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।