फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 24 नवंबर को होने वाले मुख्य आयोजन से पूर्व शनिवार को झांसी महानगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे खालसा स्कूल के बच्चे और स्कूल का बैंड चल रहा था। उनके पीछे भोपाल से आई गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। गतका पार्टी का प्रदर्शन नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण रहा। इसके बाद पंज प्यारे चल रहे थे। उनके आगे महिलाएं पानी डालकर झाड़ू लगाते हुए मार्ग की सफाई कर रही थीं। इसके पीछे गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी चल रही थी, जिसकी सेवा ज्ञानी मनोज सिंह कर रहे थे। वहीं, स्त्री संगत कीर्तन करते हुए पैदल चल रही थी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने गुरु वाणी का गायन किया और श्रद्धा के साथ नगर कीर्तन में सहभागिता की। नगर कीर्तन में देवेंद्र सिंह चावला, अमनदीप सिंह भाटिया, परमजीत सिंह, मनी मोहन सिंह भुसारी, सत्प्रीह सिंह खैड़ा, गुरमीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह काके, बंटू वीर, भाग सिंह, चंदीप सिंह, रौनक बागा, गगनदीप सिंह, गुरचरण कौर, देवेंद्र कौर, रानी हेमा अरोड़ा और सिमरनजीत कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें