फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन के बाद निकली जवारे विसर्जन यात्रा, भक्तिमय हुआ लुहारी

लुहारी। शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को कस्बा लुहारी में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, दुर्गा शक्तिपीठ आश्रम में एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कराया गया। आश्रम में आचार्य शुभम मिश्रा ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। मुख्य यजमान रचना गौरव सिंह के साथ दुर्गा शक्तिपीठ आश्रम समिति के सदस्यों ने हवन में आहुतियां दीं। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया। भजन-कीर्तन के बीच निकली जवारे विसर्जन यात्रा नवमी की शाम महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर जवारे विसर्जन यात्रा निकाली। यात्रा में सबसे आगे भजन मंडली चल रही थी। उसके पीछे दीप ज्योति लेकर और सिर पर कलश धारण किए महिलाएं भक्ति भाव से आगे बढ़ रही थीं। भजन-कीर्तन और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा दुर्गा शक्तिपीठ आश्रम पहुंची, जहां विधि-विधान से जवारों का विसर्जन किया गया। नवरात्र के अंतिम दिन हवन, श्रीमद्भागवत कथा के समापन और जवारे विसर्जन के आयोजनों से कस्बे में धार्मिक उल्लास छाया रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें