फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र की नवमी पर पचकुईयां मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

झांसी। शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को पचकुईयां मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना की। कई भक्तों ने नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। नवरात्र के अंतिम दिन दर्शन-पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। नवमी पर मंदिर में उमड़ी भीड़ के चलते पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें