झांसी। भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमल अकोइजाम के खिलाफ जेएनयू की 11 छात्राओं की ओर से लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस नेतृत्व को अपने नेताओं से जुड़े मामलों में भी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं के अधिकारों की बात केवल राजनीतिक मंचों और नारों तक सीमित है या पार्टी अपने नेताओं से भी समान जवाबदेही की अपेक्षा रखती है। इस दौरान जिला महामंत्री नीलम सकरैया के नेतृत्व में रजनी गुप्ता, कविता शर्मा, प्रतिमा कुलकर्णी, दुर्गेश नंदिनी नामदेव, ममता चौरसिया, श्वेता नामदेव, कुसुम कुशवाहा, नूपुर पाठक, शिवांगी मुद्गिल, पूजा चौधरी और निधि वर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।