केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के परिजनों से मिले सीएम शुभेंदु, बच्चों को दिया आशीर्वाद कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को बालुरघाट में केंद्रीय मंत्री और बालुरघाट के सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और बच्चों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक संबंधों से जुड़ी भेंट बताया गया।