श्री सिद्धि विनायक महोत्सव संस्थान की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव का रविवार को धार्मिक और श्रद्धापूर्ण माहौल में समापन हुआ। इस दौरान गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और बड़ी संख्या में लोगों ने विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।