विजयपुर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विजयपुर ब्लॉक मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर रावण, मेघनाद, कुंभकरण और सोने की लंका के पुतलों का दहन किया गया। राम नाटक संस्था, रामलीला क्लबों और सामाजिक संगठनों ने आयोजन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।